फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   After killing the lovers couple who ran away from home and threw the dead body at the crossroads

अबोहर में प्रेमी जोड़े की हत्या: दोनों के शवों को चौराहे पर फेंक फैलाई सनसनी, दिल्ली में की थी कोर्ट मैरिज

Sun, 17 Oct 2021 07:42 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 17 Oct 2021 07:42 PM IST
सार

पंजाब के अबोहर में प्रेमी जोड़े की हत्या से सनसनी फैल गई है। आरोपियों ने हत्या करने के बाद शवों को गांव के चौराहे पर फेंका। मृतकों ने पिछले महीने ही दिल्ली में कोर्ट मैरिज की थी। 

विज्ञापन
After killing the lovers couple who ran away from home and threw the dead body at the crossroads
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अबोहर जिले के गांव सप्पांवाली निवासी एक प्रेमी युगल की हत्या कर दोनों के शवों को सरेआम चौराहे पर फेंक दिया गया। घटना का पता चलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


गांव सप्पांवाली निवासी मृतक के भाई विक्रम कुमार ने बताया उसके भाई रोहताश (27) का गांव की ही करीब 22 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले महीने दोनों घर से फरार हो गए और दिल्ली में जाकर कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद वे मोगा जिले के गांव रोहतां में हमारे रिश्तेदार के पास ही रह रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान लड़की वालों ने हमारे परिवार के कई लोगों से मारपीट की और सरेआम जान से मारने की धमकी दी थी। विक्रम ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह दो गाड़ियों में दर्जनों लोग गांव रोहतां पहुंचे और वहां से रोहताश व लड़की सुमन को जबरन उठा लिया और उसकी हत्या कर दोनों शवों को सरेआम चौराहे पर फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई व लड़की की हत्या करने वाले अपने घरों में ही घूम रहे हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। इसी दौरान परिजनों ने तब तक दोनों के शव उठाने से इनकार कर दिया जब तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता। डीएसपी अवतार सिंह के नेतृत्व में थाना खुईयां सरवर पुलिस ने घटनास्थल के चारों ओर घेराबंदी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed