फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Action started on government employee promoting wife

अबोहर : पत्नी का प्रचार कर रहे सरकारी कर्मी पर कार्रवाई शुरू, बिना मास्क लगाए वोट मांगने वाले उम्मीदवारों को नोटिस

Sun, 30 Jan 2022 02:06 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Action started on government employee promoting wife
अबोहर। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सरकारी सेवा में रहते हुए कोई भी कर्मचारी किसी उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं कर सकता है। विधानसभा हलका बल्लूआना से कांग्रेस की उम्मीदवार राजिंद्र कौर के पति सरकारी कर्मचारी होने के बाद भी पत्नी के पक्ष में प्रचार करते हुए पाए गए। इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। यह जानकारी बात हलका बल्लूआना के चुनाव अधिकारी विक्रमजीत शेरगिल ने दी।
विज्ञापन

शेरगिल ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी राजिंद्र कौर के पति बीडीपीओ ऑफिस मोगा में बतौर सेक्रेटरी सेवाएं दे रहे हैं। कोई भी सरकारी कर्मचारी ड्यूटी पर रहते हुए या अवकाश लेकर भी किसी भी पार्टी के उम्मीदवार का चुनाव प्रचार नहीं कर सकता है। विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें यह सूचना मिली कि वह अपनी पत्नी का प्रचार कर रहे हैं। इसके बाद रिपोर्ट बनकार जिला चुनाव अधिकारी हो भेजी गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही कांग्रेस की उम्मीदवार राजिंद्र कौर व मंजीत सिंह बजीतपुर भोमा को बिना मास्क चुनाव प्रचार करते हुए पाया गया। उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की हर चुनावी गतिविधि पर नजर रखने के लिए फ्लाइंग और वीडियो सर्विलेंस टीमें गठित की गई हैं। इनमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के साथ एक-एक टीम की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उनके हलके से अब तक तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं। इनमें कांग्रेस से राजिंद्र कौर, आम आदमी पार्टी से अमनदीप गोल्डी मुसाफिर तथा उनके कवरिंग उम्मीवार के रूप में अमर कौर ने नामांकन दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26.50 लाख की हुई रिकवरी
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर टीमों ने पुलिस के साथ नाकाबंदी की है और हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान अब तक 26.50 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है। शेरगिल ने बताया कि पंजाब-राजस्थान सीमा पर स्थित गांव बजीतपुर भोमा के पास पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर एक व्यक्ति से 10.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान सिरसा निवासी अमर सिंह के रूप में हुई है। इससे पूर्व गोबिंदगढ़ टी-प्वाइंट पर नाके के दौरान एक कार से 16 लाख रुपये बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान राजस्थान के करणपुर निवासी दीपक व रमेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed