फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Terror by pet dog in Jalandhar bit child playing in street

जालंधर में पालतू कुत्ते का आतंक: गली में खेल रहे 13 साल के बच्चे को काटा, नानी ने बचाया; मालिक ने मांगी माफी

Tue, 20 Oct 2026 09:14 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Tue, 20 Oct 2026 09:14 AM IST
सार

लोगों ने आरोप लगाया कि कुत्ते के मालिक उसे खुला छोड़ देते हैं, जिससे गली में खेलने वाले बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। उनका दावा है कि यह कुत्ता पहले भी दो-तीन बच्चों को काट चुका है।

विज्ञापन
Terror by pet dog in Jalandhar bit child playing in street
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के अवतार नगर में रविवार रात गली में खेल रहे 13 वर्षीय बच्चे पर एक पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह काट लिया। बच्चे की चीखें सुनकर उसकी नानी डंडा लेकर मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया। घटना के बाद पीड़ित परिवार और लोगों में रोष है। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के सदस्य रजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि कुत्ते के मालिक उसे खुला छोड़ देते हैं, जिससे गली में खेलने वाले बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह कुत्ता पहले भी दो-तीन बच्चों को काट चुका है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, कुत्ते के मालिक का कहना है कि गेट खुला रहने के कारण कुत्ता गलती से बाहर निकल गया था। मालिक ने दावा किया कि कुत्ते को सभी जरूरी टीके लगवाए गए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार से माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी घटना न होने देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed