फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Accident in Hoshiarpur, one death, 12 injured

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 12 घायल

Sun, 07 Mar 2021 10:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Accident in Hoshiarpur, one death, 12 injured
श्री गुरु रविदास महाराज की चरणछोह प्राप्त व तपस्थली खुरालगढ़ के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की महिंद्रा पिकअप पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिंद्रा पिकअपन में बंगाली गांव खन्ना (लुधियाना) से 32 श्रद्धालु खुरालगढ़ में नतमस्तक होने रविवार को निकले थे। 4.30 बजे खुरालगढ़ के पास जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। श्रद्धालुओं की चीखपुकार सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वाहन के नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर में दाखिल करवाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भरपूर सिंह(70) पुत्र दलीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल हरदीप कौर, गुरमीत कौर, राजविंदर कौर, मनदीप कौर, हरजीत कौर, हरबंस कौर, राजविंदर कौर, हरदीप सिंह, सुरिंदर कौर, सरबजीत सिंह और किरण का इलाज सिविल अस्पताल गढ़शंकर में चल रहा है। जीप के चालक कुलदीप सिंह पुत्र केहर सिंह वासी अमलोह की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed