फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   accident in Firozpur, biker died

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 28 Mar 2021 04:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
accident in Firozpur, biker died
फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य राजमार्ग स्थित गांव लालचियां के एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने रविवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हीरा सिंह वासी गांव मलसियां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और बलविंदर सिंह वासी मलसियां बाइक पर गांव लालचियां गए थे। वह लालचियां के बस स्टॉप पर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। जहां वह खड़े थे, वहां उन्हें कहीं एक्सीडेंट होने की आवाज सुनाई दी। जाकर देखा तो फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव लालचियां के पास किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जब वहां दौड़कर जख्मी की मदद के लिए पहुंचे तो देखा कि उनके चाचा का बेटा लवप्रीत सिंह (26) खून से लथपथ पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत थाना लक्खोके बहराम पुलिस को दी। एएसआई सुखचैन सिंह के मुताबिक हीरा सिंह के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपी चालक का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed