फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Abohar police is investigating Jaipur hospital in search of Armaan

अरमान की तलाश में जयपुर के अस्पताल छान रही है अबोहर पुलिस

Sat, 09 Nov 2019 09:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Abohar police is investigating Jaipur hospital in search of Armaan
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो जो अरमान की बताई जा रही है। - फोटो : ABOHAR
17 अक्टूबर की रात को नई आबादी गली नंबर 19 से लातपा हुए बलजिंद्र संधू के 12 वर्षीय बेटे अरमान संधू के बारे में पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक घायल बच्चे की फोटो से कुछ सुराग मिलता नजर आ रहा है। जिसके आधार पर जांच करने के लिए थाना नंबर 2 के प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम व बच्चे के परिजनों को लेकर शुक्रवार रात को ही जयपुर रवाना हो गए। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तक पुलिस जयपुर के अस्पतालों की खाक छानती रही, लेकिन बच्चे के बारे में सबूत नहीं मिले।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर एक घायल बच्चे की फोटो वायरल हुई जिसके कपड़ों पर खून लगा है और सिर में चोट के निशान व पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही। सोशल मीडिया के जिस ग्रुप
विज्ञापन

में यह फोटो आई उसमें लिखा था कि यह बच्चा लावारिस मिला है और जयपुर के अस्पताल में दाखिल है। जबकि अस्पताल का नाम नहीं लिखा। बच्चे के मुंह में एक पाइप लगी है। इस बच्चे का चेहरा अरमान संधू से मिलता बताया जा रहा है। गत रात्रि पुलिस को जैसे ही यह फोटो मिली तो उन्होंने तुरंत ही बलजिंद्र संधू से संपर्क किया और अरमान के माता-पिता को लेकर जयपुर रवाना हो गए। दोपहर करीब दो बजे मोबाइल पर हुई बातचीत के दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि सवाई मान सिंह अस्पताल सहित अनेक प्राइवेट अस्पतालों में यह फोटो दिखाकर अरमान का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जिन शहरवासियों के जयपुर में कोई संबंधी या रिश्तेदार रहते हैं उन्होंने उनसे फोन पर जानकारी देते हुए अरमान संधू की तलाश में सहयोग करने की अपील की है। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी जयपुर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को बच्चे की फोटो भेजकर तलाश में सहयोग मांगा है। ज्ञात हो कि करीब तीन सप्ताह पूर्व अचानक गायब हुए अरमान संधू की तलाश में पुलिस ने दिन-रात एक कर दिया। शहर व आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई और सैकड़ों लोगों को सीआईए स्टाफ में बुलाकर पूछताछ की गई। लेकिन बच्चे का सुराग न मिलना पुलिस के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed