फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Aam Adami Party, AAP leaders, Caption resignation, Kamalnath resignation, jalandhar, punjab

आप नेताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांगा इस्तीफा

Thu, 16 Jun 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 16 Jun 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
Aam Adami Party, AAP leaders, Caption resignation, Kamalnath resignation, jalandhar, punjab
जालंधर में प्रेसवार्ता करते आप के नेता। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस नेता कमलनाथ की ओर से प्रदेश प्रभारी के पद से इस्तीफा देने पर अब कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा मांग लिया है। आप नेताओं ने कहा कि कैप्टन ने कमलनाथ का साथ देकर 84 दंगों के आरोपी का साथ दिया है, इसलिए उनको भी अपनी कुर्सी से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
विज्ञापन


आप नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर, महिला विंग की प्रधान बलजिंदर कौर ने वीरवार को कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में दंगों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। वहीं मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद उन्होंने अपनी अलग से एसआईटी का गठन कर दिया। इसलिए जांच बीच में ही रुक गई थी। छोटेपुर ने कहा कि केजरीवाल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी ओर से गठित एसआईटी ने अभी तक कोई जांच नहीं की है।
विज्ञापन


आप में हॉकी खिलाड़ी सुरिंदर सिंह सोढी को ज्वाइन करवाने के सवाल पर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने माफी मांगी। सुरिंदर सिंह सोढी का नवांशहर का कार्यकाल विवादित रहा था, वहां ड्रग का जाल फैला था। इस पर छोटेपुर ने कहा कि उनको इस बात का नहीं पता था, वह इसकी जांच करवाएंगे। बलजिंदर कौर ने कहा कि शीघ्र ही पंजाब की आप की महिला विंग गांवों-गांवों जाकर ऐसे परिवारों को अपना हिस्सा बनाएगी, जिनके बच्चे नशे का शिकार होकर अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed