फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Aam Aadmi Party leader Mohinder Bhagat press conference in Jalandhar

Jalandhar: आप में शामिल हुए मोहिंदर भगत का भाजपा पर निशाना, कहा-लोकतंत्र में पार्टी बदलना अपराध नहीं

Sun, 16 Apr 2023 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 03:24 PM IST
सार

भाजपा को अलविदा कहने के सवाल पर मोहिंदर भगत ने कहा, इट इज अ डेमोक्रेसी, मैंने कोई गुनाह नहीं किया, जिस नेता को जिस पार्टी की नीतियां अच्छी लगती है वह उसे ज्वाइन कर लेता है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party leader Mohinder Bhagat press conference in Jalandhar
जालंधर में पत्रकारों से बात करते मोहिंदर भगत। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर उपचुनाव में जैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार का एलान किया तो दूसरी तरफ जालंधर वेस्ट के भाजपा के दिग्गज नेता और भगत बिरादरी मैं पैठ रखने वाले मोहिंदर भगत ने भाजपा को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया था। रविवार को वह दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलकर जालंधर पहुंचे तो उन्होंने अपने विचार रखे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, पार्टी के महासचिव हरचंद सिंह बरसट, प्रदेश सचिव और चेयरमैन राजविंदर कौर थियाड़ा भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन


भाजपा को अलविदा कहने के सवाल पर मोहिंदर भगत ने कहा इट इज अ डेमोक्रेसी, मैंने कोई गुनाह नहीं किया, जिस नेता को जिस पार्टी की नीतियां अच्छी लगती हैं, वह उसे ज्वाइन कर लेता है। मैंने भी आम आदमी पार्टी में पंजाब का भविष्य देखा है और एक साल के कार्यकाल से प्रभावित हुआ हूं। उधर, पिता और पूर्व मंत्री भगत चुन्नीलाल से भाजपा नेताओं के मिलने और उनके बयान पर मोहिंदर भगत ने कहा कि भाजपा नेता उनके पिताजी को बरगलाने घर पहुंचे। उनकी वार्ता के बाद पिताजी से बात की और कहा कि आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर चुका हूं और यहां से नई राजनीतिक पारी को शुरू करूंगा। 
विज्ञापन


संघ से जुड़े पिता भगत चुन्नीलाल और वह खुद इसे कब छोड़ेंगे, इस पर फैसला पिताजी का होगा। वार्ता के दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि भाजपा की हिटलरशाही लोगों के सामने उजागर हो गई है। भाजपा दस साल से दिल्ली में शासन कर रही आम आदमी पार्टी से डर चुकी है। भाजपा पुरानी पार्टी है लेकिन आज वह लोकतंत्र का हनन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 साल में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में दिल्ली और पंजाब में सरकार है। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी तानाशाही पर उतर आई है। गुजरात में पहली बार चुनाव लड़े हैं। वहीं गोवा में उनके दो विधायक हैं। आप लोगों को बेहतर इलाज और शिक्षा देने की बात करती है लेकिन भाजपा लोगों के बीच आप की लोकप्रियता से बौखला गई है। 


जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। शराब पॉलिसी के नाम दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जेल में डाला गया है और अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी इसी लोकप्रियता के कारण निशाना बनाया जा रहा है। मोहल्ला क्लीनिक देने वाले मंत्री सतेंद्र जैन को जेल में बंद कर दिया है। ये सभी घटनाएं बताती हैं कि भाजपा को 2024 में अपनी लोकसभा में हार नजर आ रही है। नेताओं को इसी कारण जेल में डाला जा रहा है कि वह 2024 के चुनाव न लड़ सके। देश की सभी विरोधी पार्टियों के नेताओं को जेल में धकेल भाजपा 2024 का रास्ता साफ करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed