{"_id":"6086b14147e3171e69784479","slug":"a-groom-arrested-in-violation-of-corona-guidelines-at-jalandhar-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जालंधर: लग्जरी कार में बरात लेकर आया दूल्हा पहुंचा थाने, लोगों की भीड़ पर बोला-मैं तो 20 लोग लेकर आया था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: लग्जरी कार में बरात लेकर आया दूल्हा पहुंचा थाने, लोगों की भीड़ पर बोला-मैं तो 20 लोग लेकर आया था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 Apr 2021 09:43 PM IST
सार
जालंधर के रामामंडी के एकता नगर से किशनपुरा ब्रह्मकुंड मंदिर में एक दूल्हा लग्जरी कार में शान से बरात लेकर पहुंचा। जैसे ही वह पंडाल में पहुंचा पुलिस ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन
1 of 5
जालंधर में पकड़ा गया दूल्हा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार ने इन्हें रोकने के लिए शादी समारोहों में लोगों की संख्या कम रखने के आदेश दिए हुए हैं, इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे। जालंधर के रामामंडी के एकता नगर से किशनपुरा ब्रह्मकुंड मंदिर में एक दूल्हा लग्जरी कार में शान से बरात लेकर पहुंचा। जैसे ही वह पंडाल में पहुंचा पुलिस ने उसे घेर लिया। कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने के आरोप में दूल्हे और उसके चाचा को गिरफ्तार कर पुलिस उन्हें थाने ले गई। दूल्हे पर केस दर्ज कर लिया गया। वहीं दूल्हे का कहना है कि वो तो 20 लोगों की बारात लेकर आया था न जाने इतने लोग कहां से आ गए। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
2 of 5
जालंधर में पकड़ा गया दूल्हा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना-3 के एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि डीसी के आदेश हैं कि शादी में 20 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते लेकिन इस शादी में मेहमानों की संख्या काफी ज्यादा थी। शादी में कई स्टाल लगे थे। पुलिस पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे लेकिन दूल्हे और उसके चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
3 of 5
पुलिस गिरफ्त में दूल्हा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस दोनों को थाने ले गई और दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। दूल्हे का कहना है कि वो 20 लोगों की बारात लेकर ही आए थे लेकिन शादी में खाने के दौरान इलाके के लोग आ गए। दूल्हे को थाने लाते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। थाने में बाद में उसको जमानत देकर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस गिरफ्त में दूल्हा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना में 24 घंटे में अलग-अलग थानों की पुलिस ने दो मैरिज पैलेसों में दबिश देकर चार लोगों को नामजद किया है। एएसआई रणजीत सिंह ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि रविवार को डेहलों स्थित सी-1 गार्डन पैलेस में भगवान नगर की गली नंबर 6 में रहने वाले हरजीत सिंह की बेटी का शादी समारोह चल रहा है। इसमें जरूरत से ज्यादा भीड़ जुटी हुई है। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो वहां सौ के करीब लोग मौजूद थे। पुलिस ने पैलेस के मैनेजर को बुलाया और उसके साथ-साथ लड़की के पिता को भी नामजद कर लिया। थाना डेहलों की पुलिस ने कैंड नहर पुल स्थित अंब्रोसिया ग्रीन पैलेस में विवाह समारोह में 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा करने के आरोप में आलमगीर एनक्लेव निवासी मनजीत सिंह और किला रायपुर के सिक्योरिटी गार्ड बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
लुधियाना में शादी में ज्यादा लोग जुटने पर दो मैरिज पैलेस पर दबिश।
- फोटो : फाइल फोटो
होटल मालिक और मैनेजर गिरफ्तार
जीटी रोड पर स्थित होटल वीटू में 20 से ज्यादा लोगों को समारोह में शामिल करने पर थाना दरेसी की पुलिस ने होटल मालिक व मैनेजर को गिरफ्तार किया है। एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी पहचान माधोपुरी निवासी मनमोहन सिंह और हैबोवाल के हरि मल्होत्रा के रूप में हुई है। रविवार को होटल में शादी समारोह का आयोजन था। सूचना मिलने पर जब वहां चेक किया तो वहां लोगों की भीड़ जमा थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।