{"_id":"94-41515","slug":"Jalandhar-41515-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में छह की मौत
Jalandhar
Updated Wed, 18 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर। नेशनल हाइवे पर मुकेरियां के पास हुए एक सड़क हादसे में हरियाणा के हिसार जिले के निवासी छह लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य घायल हो गए। हादसा मंगलवार तड़के 3 बजकर 10 मिनट पर हुआ। हरियाणा के हिसार जिले के कस्बा उकलाना मंडी से वैष्णो देवी जा रही निजी कंपनी की बस होशियारपुर जिले के मुकेरियां कस्बे के पास सड़क किनारे लगे सफेदे के पेड़ से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में जहां बस के परखच्चे उड़ गए वहीं बस में सवार छह तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 24 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मुकेरियां के सिविल अस्पताल में चल रहा है।
गुप्ता ट्रेवल्स कंपनी की यह बस हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना मंडी से सोमवार शाम साढ़े आठ बजे 40 तीर्थयात्रियों को लेकर माता वैष्णो देवी (कटरा) जाने के लिए रवाना हुई थी। एनएच पर होशियारपुर जिले के मुकेरियां कस्बे से करीब पांच किलोमीटर आगे जंडियाल गांव के पास सुबह तड़के 3 बजकर 10 मिनट पर बस बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे सफेदे के पेड़ से सीधे जा भिड़ी। हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान
सुरजीत सिंह (60) पुत्र खुसीराम निवासी गांव लैहरिया, मान सिंह (53) पुत्र लाल सिंह निवासी अकबरपुर, सतपाल सिंह (53) पुत्र पृथ्वीचंद निवासी उकलाना मंडी, सुभाष नारंग (55) पुत्र श्याम दुआ निवासी उकलाना मंडी, मदनलाल सिंगला (50) पुत्र पुणचंद्र निवासी उकलाना मंडी और महेंद्र सिंह (50) पुत्र शोभाचंद्र निवासी उकलाना मंडी जिला हिसार के तौर पर बताई गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस चालक व कंडक्टर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मुकेरियां के एसीपी डा. नानक सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचा गया।