फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बदलेगी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था!

बदलेगी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था!

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। नगर निगम में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में एक बार फिर बदलाव के वायदे शुरू हो गए हैं। यह वादये नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी व डिप्टी मेयर तब कर रहे हैं, जब स्ट्रीट लाइट में धांधली की रिपोर्ट आने वाली है और उस पर जुर्माना लगाने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन

वीरवार को स्ट्रीट लाइट जांच कमेटी की बैठक में कई अहम फैसले ले लिए गए। स्ट्रीट लाइट की धांधली की जांच के लिए बनी कमेटी के अध्यक्ष सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया ने बताया कि अब लाइट ठेकेदार के मुलाजिमों को एक अलग ड्रेस पहननी होगी, यह कोड उन पर तत्काल लागू हो जाएगा। शहर में सूचना बोर्ड लगाने के आदेश भी दिए गए हैं, जिन पर ठेकेदार का नंबर, इलाके के इंचार्ज का नंबर व अधिकारियों और मेयर के नंबर होंगे। अगर स्ट्रीट लाइट को लेकर जनता को परेशानी आती है तो वह तत्काल फोन पर बात कर शिकायत कर सकें। मेयर सुनील ज्योति ने तो कहा कि उनका कार्यालय स्ट्रीट लाइट की शिकायतों की निगरानी खुद करेगा और पब्लिक से फीडबैक भी लेगा।
विज्ञापन

सीनियर डिप्टी मेयर का कहना है कि वह बुधवार को अपनी जांच रिपोर्ट मेयर सुनील ज्योति को सौंप देंगे।
ये मिलीं गड़बड़ियां
सीनियर डिप्टी मेयर ने बताया कि जांच में प्राथमिक स्तर पर कई खामियां पाई गई हैं। -ठेकेदार ने पोल पेंट के लिए छह लाख का एग्रीमेंट किया था, वह पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कई प्वाइंट्स व शीशे टूटे हुए हैं, तारे नंगी हैं, कई प्वाइंट्स चल नहीं रहे।
-ठेकेदार को जुर्माना लगाने की तैयारी

कमेटी के फैसले
शहर में स्ट्रीट लाइटों को 10 जोन में बांटा।
- हर जोन के लिए मॉनीटरिंग कमेटी
- पार्षदों की कमेटी करेगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed