{"_id":"5c9f9efbbdec22146325a63d","slug":"91553964795-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर के ईएनटी स्पेश्लिस्ट ने लाइव सर्जरी से दी नई तकनीक की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भर के ईएनटी स्पेश्लिस्ट ने लाइव सर्जरी से दी नई तकनीक की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव सर्जरी से दी नई तकनीक की जानकारी
पंजाब ईएनटी सोसायटी ने पठानकोट में करवाई वार्षिक कान्फ्रेंस
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब ईएनटी सोसायटी की ओर से अध्यक्ष डा. यशपाल गुप्ता व आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी ड़ा. राकेश सरपाल के नेतृत्व में सैली रोड स्थित आडिटोरियम में दो दिवसीय 11वीं वार्षिक कान्फ्रेंस (पीएओआईसीओएन-2019) का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बड़े महानगरों से ईएनटी माहिर विशेषज्ञ जयपुर से डा. सतीश जैन, मोहाली से डा. अशोक गुप्ता, गुरुग्राम से डा. केके हांडा, नई दिल्ली से डा. अरविंद सोनी, नई दिल्ली से डा. जेसी पासी, अमृतसर से डा. रवि महाजन समेत कई विशेषज्ञ डाक्टर विशेष रूप से मौजूद रहे। इसमें मुख्यातिथि ब्रिगेडियर अजीथ नीलकंथन मौजूद रहे। पहले दिन जयपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नाक, कान एवं गले की नई तकनीक से इलाज संबंधी लाइव जानकारी दी गई। माहिर विशेषज्ञों की ओर से कांफ्रेंस में मौजूद स्पेशलिस्टों को बड़ी स्क्रीन पर कान, नाक एवं गले की नई-नई तकनीक से लाइव सर्जरी करके बताया गया। डा. यश गुप्ता ने बताया कि आज कल काफी संख्या में लोग नाक, कान एवं गले के रोग से पीड़ित हो रहे हैं। जिसके चलते रोगों से पीड़ित मरीजों का नई तकनीक से इलाज करने के लिए कांफ्रेंस आयोजित की गई है। 31 मार्च को माहिर विशेषज्ञों की ओर से कांफ्रेंस में मौजूद ईएनटी स्पेशलिस्ट डाक्टरों को नई तकनीकों के बारे में इलाज करने के बारे में लेक्चर दिया जाएगा। इस मौके पर ईएनटी स्पेशलिस्ट डा. भूपिंद्र सिंह, डा. विक्रमजीत सिंह, डा. प्रहलाद, डा. राजीव कपिला, डा. राजीव भगत, डा. कुलविंद्र मौजूद रहे।
फोटो:-3-वार्षिक कान्फ्रेंस में उपस्थित पंजाब भर के ईएनटी स्पेशलिस्ट।