{"_id":"5a8ef4ee4f1c1bbe218b48e2","slug":"91519318254-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज का नजरिया बदलने के लिए बेटियां झंडा बुलंद करें : अवतार सिंह भुल्लर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज का नजरिया बदलने के लिए बेटियां झंडा बुलंद करें : अवतार सिंह भुल्लर
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समारोह का आयोजन
कपूरथला। समाज में बेटी को बराबरी का हक दिलाने और लिंग अनुपात में सुधार करने के मकसद के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत संत हीरा दास कन्या महाविद्यालय काला संघिया में जिला स्तरीय विशाल जागरूकता समारोह करवाया गया। इसमें एडीसी (विकास) अवतार सिंह भुल्लर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, जबकि सहायक कमिश्नर मेजर डा. सुमित मुद्ध विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुईं। जिला प्रोग्राम अधिकारी श्रीमती सुखदीप कौर मुल्तानी और सीडीपीओ स्नेहलता ने मुहिम से जुड़ने के लिए कहा। आजाद कला मंच, चक्क देसराज, फगवाड़ा के कलाकारों ने कन्या भ्रूण हत्या पर कटाक्ष करते हुए नाटक का मंचन किया। छात्राओं ने गीत और गिद्दा पेश किया। अंगूठों पर पुशअप करके वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले हरप्रीत सिंह विक्की ने कन्याओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। इस मौके पर डीईओ एलीमेंटरी गुरचरन सिंह, एपीआरओ हरदेव सिंह आसी, एसएमओ काला संघिया डा. सीमा, एडवोकेट परमजीत काहलों, गगनदीप, जय सिंह संघा, गुरदेव सिंह संघा, संजीव कुमार, सरपंच लैहंबर सिंह, रमेश चड्ढा, डा. रणजीत कौर, डा. प्रभजोत कौर मौजूद थे।