{"_id":"5a36a1c84f1c1b9e678c23ec","slug":"91513529800-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर्स दिवस मौके पेंशनरों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स दिवस मौके पेंशनरों का हुआ सम्मान
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
महंगाई भत्ते की बकाया किश्त देने की मांग
मुक्तसर। पेंशनर्स एसोसिएशन पीएसपीसीएल मंडल यूनियन की ओर से रविवार को जंग सिंह भवन में पेंशनर्स दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता रिटायर्ड फोरमैन जय गोपाल सिंह ने की। इस दौरान पेंशनरों को हो रही मुश्किलों पर चर्चा की गई। वहीं 70 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनर रेशम सिंह, नंबरदार बलदेव सिंह, रिटायर्ड एसडीओ हरी सिंह, भुपिंदर सिंह, जस्सा सिंह, पन्नू राम, शांति लाल, महिंदर सिंह और मेजर सिंह को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष अविनाश चंद्र शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वक्ताओं ने अपने संबोधन में पेंशनरों को दूसरे राज्यों की तरह बिजली खपत में छूट देने, कैशलेस योजना में कमियां दूर करने, महंगाई भत्ते की बकाया किश्त देने, निश्चित डॉक्टरी भत्ता दो हजार रुपये प्रति माह देने की मांग की। साथ ही पावरकॉम मैनेजमेंट और सरकार को मांगें पूरा न करने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान अध्यक्ष प्रकाश चंद्र, सचिव सुभाष खुराना, प्रेस सचिव हंसराज परनामी, गुरदेव सिंह, नछत्तर सिंह, बूटा सिंह और नत्थू राम समेत अन्य पेंशनर्स भी मौजूद थे।