{"_id":"6aa2e5e59be8763105082ee8","slug":"teenager-struck-by-bus-while-dropping-sister-off-at-school-dies-jalandhar-news-c-46-1-spkl1014-111589-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: बहन को स्कूल छोड़ने गया किशोर बस की चपेट में आया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: बहन को स्कूल छोड़ने गया किशोर बस की चपेट में आया, मौत
Thu, 10 Sep 2026 10:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने रोड जाम कर लगाया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। अपनी बहन को स्कूल छोड़ने गए 17 वर्षीय राजन की बस की चपेट में आने से मौके पर ही माैत हो गई। यह घटना दो बसों के ओवरटेक करने के दौरान हुई। राजन चूहड़वाली का रहने वाला था। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से भाग गया। चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार वालों ने आदमपुर-होशियारपुर रोड पर धरना दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और कंडक्टर को थाने ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हादसे पर विरोधाभासी बयान
पुलिस अधिकारी के अनुसार खराब सड़क के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। दूसरी तरफ, लोगों का कहना है कि सुबह स्कूल के समय करतार बस का चालक सवारियां उतार रहा था। इसी दौरान सामने से रोडवेज की बस करतार बस को ओवरटेक करने लगी और उसने राजन को कुचल दिया।