फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   रूपनगर के रूपप्रीत सिंह ने 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण

रूपनगर के रूपप्रीत सिंह ने 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण

Tue, 21 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
रूपनगर के रूपप्रीत सिंह ने 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण
रूपप्रीत सिंह ने 100 मीटर दौड़ में जीता सोना
विज्ञापन

11.29 सेकेंड में पूरी की रेस, पंजाब स्टेट गेम्स का दूसरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
अंडर-17 लड़कों के पंजाब स्टेट गेम्स के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
रूपनगर के रूपप्रीत सिंह ने 11.29 सेकेंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। फतेहगढ़ साहिब के सनी ने 11.35 सेकेंड में रजत और मोहाली के दमानजोत सिंह ने 11.49 सेकेंड में कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में एसबीएस नगर के परमिंदर सिंह ने स्वर्ण (52 सेकेंड), गुरदासपुर के प्रेमप्रीत सिंह ने रजत (52.55 सेकेंड) और कपूरथला के अभिषेक यादव ने कांस्य पदक (53.10 सेकेंड) जीता। लांग जंप में एसबीएस नगर के ब्रह्मानंद ने 6.41 मीटर की जंप लगाकर स्वर्ण पदक, तरनतारन के अमरप्रीत सिंह ने 6.27 मीटर की छलांग लगाकर रजत और मोहाली के साहिब टंडन ने 6.25 मीटर से कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इसके अलावा हैंडबॉल के क्वार्टर फाइनल में लुधियाना ने तरणतारन को 18-17, अमृतसर ने संगरूर को 27-22, जालंधर ने मानसा को 16-9 से हराया। जूडो मुकाबले के 60 किलो वर्ग में जालंधर के आदित्य ने स्वर्ण, लुधियाना के अर्जुन ने रजत और पटियाला के अजय एवं बठिंडा के जगजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। हॉकी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गुरदासपुर ने फिरोजपुर को 7-0, अमृतसर ने जालंधर को 1-0, पटियाला ने लुधियाना को 5-0 से और फतेहगढ़ साहिब ने मोगा को 2-1 से मात दी। वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पटियाला ने संगरूर को 3-1 से, एसबीएस नगर ने फरीदकोट को 3-1 से, जालंधर ने फाजिल्का को 3-0 से और मोहाली ने बरनाला को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ खन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed