{"_id":"59c29d2a4f1c1b1f688b5971","slug":"91505926442-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों ने किया विरोध, मगर नहीं रूकी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों ने किया विरोध, मगर नहीं रूकी कार्रवाई
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जों पर चला निगम का पंजा
जालंधर। सैदां गेट के पास पड़ते नया बाजार में बुधवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने दुकानों के बाहर बने अवैध कब्जों को डिच मशीन के पंजे से उखाड़ डाला। मौके पर पुलिस फोर्स भी तैनात थी।
कई दुकानदारों ने इस मामले संबंधी विधायक राजिंदर बेरी को फोन भी किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। नगर निगम की टीम ने डिच मशीन के साथ दुकानों के शटरों के बाहर बने नाजायज कब्जों को तोड़ा। कुछ दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन टीम अपना काम करती रही। टीम के सदस्यों ने कहा कि जहां तक दुकानों की निशानदेही की गई थी, उसके आगे के नाजायज कब्जों पर ही कार्रवाई की गई हैं। इसलिए अब दुकानदार अपना सामान अपनी दुकानों की हद तक ही रखें।