फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आदेश पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीसरे राउंड की परीक्षा संपन्न

आदेश पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीसरे राउंड की परीक्षा संपन्न

Fri, 15 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
आदेश पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीसरे राउंड की परीक्षा संपन्न
परीक्षा के चौथे राउंड के लिए छह विद्यार्थी चयनित
विज्ञापन

आदेश पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीसरे राउंड की परीक्षा संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
आदेश ग्रुप की ओर से आदेश पॉलिटेक्निक कॉलेज मड़मल्लू में कराए जा रहे नेशनल एजुकेशन टैलेंट अवार्ड के तीसरे राउंड की परीक्षा हुई। इसमें चौथे राउंड के लिए छह विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

यह विद्यार्थी 18 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने वाली चौथे राउंड की परीक्षा में भाग लेंगे। प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश ने बताया कि केंद्र सरकार के स्वच्छ इंडिया मेक इंडिया प्रोग्राम तहत आदेश ग्रुप के टेक्निकल डायरेक्टर गुरफतेह सिंह गिल के प्रयास से यह परीक्षा हो रही है। इसके तीसरे राउंड में कुल 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से लिखित परीक्षा के लिए 12 विद्यार्थी शार्टलिस्ट किए गए। उनका टेस्ट हुआ, इनमें से छह अगले राउंड से लिए चयनित हो गए। इस दौरान तीसरे राउंड में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। एडवाइजर एसपी मोंगा ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर तेजिंदर सिंह सीविया, उपिंदर सिंह बराड़, सुमन रानी, गुरलाभ सिंह, राहुल देव, हरजिंदर सिंह व अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed