{"_id":"59a5a5aa4f1c1b60738b457d","slug":"81504028074-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में कैंट थाना का एसएचओ सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में कैंट थाना का एसएचओ सस्पेंड
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
कैंट थाने के एसएचओ सस्पेंड
फिरोजपुर। कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में एसएसपी ने थाना कैंट के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि एसएचओ ने लोगों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। एसएसपी गौरव गर्ग ने एसएचओ राकेश कुमार को सस्पेंड करने की पुष्टि की है। फिरोजपुर छावनी स्थित शहीद राकेश पायलट चौंक पर पुलिस नाका लगा हुआ था। यहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति से एसएचओ राकेश कुमार ने मारपीट की। कई लोग जख्मी हुए। इस बाबत लोगों ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने डीएसपी हरिंद्र सिंह को जांच सौंपी। बताया जा रहा है कि एसएचओ ड्यूटी दौरान चौक के पास बने एक होटल में जाकर सो गया। यही नहीं होटल वाले के साथ भी दुर्व्यवहार किया। डीएसपी हरिंदर सिंह ने मौके पर पहुंच कार्रवाई की और पूरी रिपोर्ट एसएसपी गौरव गर्ग को दी। इसके बाद एसएसपी ने एसएचओ को सस्पेंड कर दिया।