फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   -कठुआ दुष्कर्म तथा हत्या मामला-

-कठुआ दुष्कर्म तथा हत्या मामला-

Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
-कठुआ दुष्कर्म तथा हत्या मामला-
कठुआ कांड : आरोपी तिलक राज से 400 सवाल
विज्ञापन

आरोपी ने सभी आरोप नकारे, आज से सातवें आरोपी आनंद दत्ता से किए जाएंगे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। कठुआ कांड में वीरवार को एक सप्ताह बाद दोबारा सुनवाई शुरू हुई। जिला तथा सत्र न्यायाधीश डॉ. तेजविंदर सिंह की अदालत में दोपहर एक बजे सभी आरोपियों को गुरदासपुर जेल से पठानकोट लाया गया। मामले के छठे आरोपी तिलक राज को कोर्ट में पेश किया गया। वीरवार को गवाह नंबर-96 से लेकर गवाह नंबर-114 तक के बयान के आधार पर आरोपी से कुल 100 सवाल पूछे गए। करीब पांच कार्यदिवस चली इस जिरह के दौरान आरोपी से कुल 400 सवाल पूछे गए। सुनवाई के बाद आरोपी तिलक राज ने कहा कि उस पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। उसे झूठा फंसाया जा रहा है। वकीलों ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी आनंद दत्ता से दोपहर 1 बजे से सवाल पूछे जाएंगे। मामले की सुनवाई के बाद सभी आरोपियों सांझी राम, उनके बेटे विशाल जंगोत्रा, पुलिस मुलाजिम तिलक राज, आनंद दत्ता, एसपीओ दीपक खजूरिया, सुरेंद्र कुमार और परवेश कुमार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच गुरदासपुर जेल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed