{"_id":"599c5fce4f1c1b57518b45cc","slug":"71503420366-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल, उपभोक्ता हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल, उपभोक्ता हुए परेशान
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर में बैंकों की हड़ताल से उपभोक्ता परेशान
मुक्तसर। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल के चलते समूह सरकारी बैंक बंद रहे। स्टेट बैंक आफ इंडिया मेन ब्रांच के समक्ष बैंक की आफिसर्ज और वर्कर्स यूनियन ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक के रीजनल सचिव ओपी तनेजा, अध्यक्ष बलदेव आहुजा, एसबीआई मेन ब्रांच के चीफ मैनेजर रछपाल सिंह सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सरकारी बैंकों का निजीकरण करते उन्हें कारपोरेट घरानों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। इसके विरोध में यह हड़ताल की गई है। इस दौरान कर्मचारियों ने जीएसटी के बाद बढ़ाए बैंक खर्चों का भी विरोध किया। साथ ही लोकसभा में पेश एफआरडीआई बिल वापस लेने की मांग भी की। इस मौके पर आदर्श श्राफ, जतिंदर कुमार, नरिंदर कुमार, राकेश कुंद्रा, गुरमीत सिंह, दर्शन कुमार गिरधर, पूनम रानी, वीना रानी, नीलम रानी, अरुण कुमार, मंगत राम, गुरमंगत सिंह, केएल महिंदरा, गुरविंदर सिंह समेत अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।