फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70 year old man beaten to death in Moga of Punjab

Moga News: 70 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद, चार के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 12 May 2023 12:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Updated Fri, 12 May 2023 12:57 AM IST
सार

गुरुवार को वीडियो वायरल होने के बाद घटना का पता चला। वहीं, इस मामले में बाघापुराना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ धारा 302, 120 बी, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
70 year old man beaten to death in Moga of Punjab
सीसीटीवी में कैद घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोगा जिले के बाघापुराना के गांव सेखा कलां में बाबा रूखड़ दास धार्मिक स्थल पर कुछ युवकों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन


वहीं बुजुर्ग को बचाने आए बाइक सवार दो लोगों की भी बदमाशों ने पिटाई कर दी। मृतक बुजुर्ग साधु सिंह का घर धार्मिक स्थान के नजदीक ही है। वह अक्सर इस स्थान पर सेवा करते थे और कई बार रात को वहीं रुक जाते थे।
विज्ञापन


बुधवार को भी वह वहीं रुक गए और रात को करीब 10 बजे साधु सिंह को बदमाशों ने बुरी तरह पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। गुरुवार को यह वीडियो वायरल होने पर इस बात का पता चला। वहीं, इस मामले में बाघापुराना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ धारा 302, 120 बी, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed