फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   6 alcohol smugglers including woman arrested in Pathankot

पठानकोट में महिला समेत 6 शराब तस्कर गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2020 04:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
6 alcohol smugglers including woman arrested in Pathankot
सूबे के 3 जिलों में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जिला पुलिस भी जाग गई है। पुलिस ने एक ही दिन में अवैध शराब के कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर 1.02 लाख एमएल शराब बरामद की और महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि, 1 व्यक्ति फरार हो गया। इस दौरान थाना सदर पुलिस की एसआई करिश्मा ने घरोटा निवासी कंसराज के घर रेड की और उसे साढ़े 37 हजार एमएल शराब सहित दबोच लिया। इसी तरह, सुजानपुर पुलिस ने प्रेम नगर निवासी शशि कुमार के घर छापा मारकर 22 हजार 500 एमएल शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। इसके अलावा सुजानपुर के एएसआई सोमदत ने गांव शहर छन्नी निवासी मनोज कुमार को 15 हजार एमएल शराब सहित काबू किया। प्रेम नगर निवासी मनोज कुमार उर्फ बिट्टू के घर से 7500 एमएल शराब बरामद हुई, लेकिन आरोपी भाग निकला। वहीं, थाना शाहपुरकंडी थाने में तैनात एएसआई नरेश कुमार ने रानीपुर डींगा निवासी कमलेश कुमारी को 6 हजार एमएल शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना 2 पुलिस ने बेदी बजरी कंपनी निवासी जनक राज को ट्रक यूनियन के पास से 6750 एमएल शराब के साथ काबू किया। वहीं, थाना मामून पुलिस ने गांव बघार निवासी दिलचंद को अड्डा छतवाल के पास 7500 एमएल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed