{"_id":"5cacd1f9bdec2214577e85f6","slug":"41554829817-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः पानी की टंकी पर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़े पांच नेता, मांगे मानने पर नीचे उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुरः पानी की टंकी पर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़े पांच नेता, मांगे मानने पर नीचे उतरे
Tue, 09 Apr 2019 10:50 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरा (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरा (फिरोजपुर)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में अलग अलग खरीद एजेंसियों की गेहूं ढुलाई के टेंडर रद्द करने के विरोध में वर्कर्स मैनेजमेंट समिति ब्लाक जीरा के पांच नेता पेट्रोल की बोतल लेकर बस स्टैंड जीरा के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनके टंकी पर चढ़ने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर ने नेताओं की मांगें मानीं तो दोपहर बाद पांचों टंकी से नीचे उतरे। मलकीत सिंह प्रधान वर्कर्स मैनेजमेंट समिति जीरा ने बताया कि गेहूं के गीलेपन के मद्देनजर समूचे पंजाब में उन्होंने खरीद एजेंसियाें की गेहूं की ढुलाई के लिए टेंडर डाले हुए हैं। बाकी जिलों को छोड़कर केवल फिरोजपुर में ही उनका टेंडर पास नहीं किया गया, जिस कारण उनकी समिति के साथ संबंधित 300 परिवारों की रोजी रोटी प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन
मलकीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को डीसी चंद्र गेंद को भी उन्होंने मांग पत्र दिया था। सुनवाई न होने पर पांचों नेता पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस फोर्स वहां पर पहुंच गई और टंकी से नीचे उतरने के लिए कहने लगी। लेकिन वह अपनी मांग पर अटल रहे। डीसी चंद्र गेंद ने उनकी मांगों को स्वीकार कर लिया। उसके बाद उक्त पांचों नेता टंकी से नीचे उतरे। टंकी पर चढ़ने वाले नेताओं में गुरसेवक सिंह, मलकीत सिंह, प्रकाश सिंह, देव सिंह और निर्मल सिंह शामिल थे।
विज्ञापन