फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फिरोजपुर से नहीं चली लुधियाना, बठिंडा व जालंधर को ट्रेनें

फिरोजपुर से नहीं चली लुधियाना, बठिंडा व जालंधर को ट्रेनें

Wed, 27 Jun 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर से नहीं चली लुधियाना, बठिंडा व जालंधर को ट्रेनें
फिरोजपुर से नहीं चली लुधियाना, बठिंडा व जालंधर के लिए ट्रेनें
विज्ञापन

16 ट्रेनें रही रद्द, 37 ट्रेनें प्रभावित, 18 के रूट बदले गए
अंडर ब्रिज का काम शुरू, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी, बसों से करना पड़ा सफर
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। बस्ती टैंकावाली की तरफ से रेलवे अंडर ब्रिज का काम शुरू होने पर बुधवार को फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से लुधियाना, बठिंडा व जालंधर कोई ट्रेन रवाना नहीं हुई। पुल निर्माण के चलते 16 ट्रेनें रद्द रही, 18 के रूट बदले और 37 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी और बसों के माध्यम से दूर-दराज शहरों का सफर करना पड़ा। रेल अधिकारी मोहर्रम का कहना है कि देर शाम तक ट्रैक बिछा दिया जाएगा ताकि वीरवार सुबह ट्रेनें चल सके।

छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री योगेश शर्मा, सपना व तरसेम ने बताया कि उन्हें लुधियाना जाना था, जब स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि पुल बनने के कारण आज कोई भी ट्रेन लुधियाना नहीं जाएगी। अब वह बस के माध्यम से लुधियाना जा रहे हैं। इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मेगा ब्लाकेज किया गया है। इसलिए फिरोजपुर से जाने व आने वाली साठ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। उनका कहना है कि कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है। बुधवार देर शाम तक पुल का निर्माण होने के बाद ट्रैक बिछा दिया जाएगा। उनकी कोशिश है कि रात दस बजे के करीब फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली पंजाब मेल चलाई जाए। पुल का पूरा कार्य 30 सितंबर तक होगा। इस पुल से सिर्फ छोटे वाहन जैसे कार व स्कूटर ही गुजर सकते हैं हैवी वाहन नहीं। पुल की चौड़ाई पांच मीटर है।
विज्ञापन

--------------------
फोटो संख्या-27एफजेडआरपी01,02,03
कैप्शन--फिरोजपुर बस्ती टैंकावाली की तरफ शुरू हुआ रेलवे अंडर ब्रिज का कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed