फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   युवा कांग्रेसी नेता ने ईडी कार्यालय के बाहर दिया धरना, बोले ईडी दफ्तर भाजपा का कार्यालय बना

युवा कांग्रेसी नेता ने ईडी कार्यालय के बाहर दिया धरना, बोले ईडी दफ्तर भाजपा का कार्यालय बना

Thu, 15 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
युवा कांग्रेसी नेता ने ईडी कार्यालय के बाहर दिया धरना, बोले  ईडी दफ्तर भाजपा का कार्यालय बना
युवा कांग्रेस नेताओं का ईडी कार्यालय के बाहर धरना
विज्ञापन

ईडी अधिकारियों पर खैरा के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
युवा कांग्रेस नेताओं ने वीरवार सुबह ईडी दफ्तर पर भाजपा कार्यालय का बैनर लगा धरना देकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने रोष जताया कि विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा के खिलाफ उनकी शिकायत पर ईडी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी भाजपा से मिलकर सुखपाल सिंह खरा को लाभ पहुंचा रही है। क्योंकि भाजपा व सुखपाल खैरा के बीच समझौैता हो चुका है। भविष्य में भाजपा खैरा कोे लोकसभा का चुनाव लड़ाना चाहती है, इसलिए ईडी खैरा पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस नेता अरविंद मिश्रा और उनके साथियों की ओर से किया गया।
विज्ञापन

मिश्रा ने बताया कि ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर को शिकायत देकर कहा गया था कि बीते दस सालों में खैरा की जायदाद दो करोड़ से 66 करोड़ हो गई है। 2007 में चुनाव लड़ते समय दिए अपने एफिडेविट में खैरा ने अपनी चल-अचल संपत्ति करीब दो करोड़ बताई थी, जबकि 2017 में चुनाव लड़ते समय दिए एफिडेविट में खैरा ने संपत्ति करीब 66 करोड़ बताई। उन्होंने इतने कम समय में 33 गुना जायदाद बढ़ने की फेरा व फेमा के तहत जांच करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रा ने आरोप लगाया कि खैरा को कट्टरपंथियोें ने भी करोड़ों रुपये की फंडिंग की है। यही वजह है कि इसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कांग्रेस नेता अरविंद मिश्रा ने कहा कि खैरा का नाम ड्रग तस्करों के साथ उछला है और उनकी कई तस्करों से लंबी बातचीत का ब्योरा भी मिला है। ऐसी बातें भी सामने आ रही हैं कि खैरा को पैसा ड्रग या कट्टरपंथियों की ओर से दिया गया है। इसके बारे में ईडी को महीना भर पहले शिकायत दी गई थी। इसके बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई तो दूर, जांच तक शुरू नहीं की गई हैं। ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन को देखकर भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। प्रदर्शनकारी कुछ समय बाद ही कार्यालय के बाहर से उठकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed