{"_id":"5a145cc54f1c1bb6678bd1b4","slug":"41511283909-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा वर्ग लोकतंत्र मजबूती लिए करवाएं पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा वर्ग लोकतंत्र मजबूती लिए करवाएं पंजीकृत
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा लोकतंत्र मजबूती लिए करवाए पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
एसडीएम राजीव वर्मा ने कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने आपको वोटर के तौर पर पंजीकृत करवाएं। वह सीटी इंस्टीट्यूट में स्वीप अभियान के अधीन युवाओं को वोट के महत्व की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वोट के महत्व के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है ताकि वह अपने परिवार में वोट के सही प्रयोग संबंधी जानकारी दे सके ।
उन्होंने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार 18 से 21 वर्ष तक के युवा जिनके अब तक वोट नही बने उनको वोटर के तौर पर पंजीकृत करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अधीन शैक्षणिक संस्थानों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। लोग अपना वोट बनवाने के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल के द्वारा अपने दावे व एतराज भी दर्ज करवा सकते हैं।