फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   22 years old Anmol juneja made CA

22 साल की आयु में चार्टड अकाउंटेंट बना अनमोल जुनेजा

Thu, 16 Jan 2020 10:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
22 years old Anmol juneja made CA
कोटकपूरा। शहर के होनहार छात्र अनमोल जुनेजा ने 22 वर्ष की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनकर जिले का नाम रोशन किया है। वीरवार को घोषित सीए के नतीजे में अनमोल जुनेजा ने तीन विषयों फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, जीएसटी और सीओ लॉ में बेहतरीन अंक हासिल किए।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी मिलते ही पुराना शहर स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा गया। केंद्रीय श्रम मंत्रालय से संबंधित ईएसआईसी में बतौर अधीक्षक कार्यरत राज कुमार जुनेजा व सरकारी लेक्चरर मंजु जुनेजा के बेटे अनमोल जुनेजा ने बचपन से ही सीए बनने का लक्ष्य तय किया हुआ था। इसे उसने अपनी मेहनत व लगन से पूरा कर दिखाया है। अनमोल के पिता राज कुमार जुनेजा ने बताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल कोटकपूरा से 10वीं पास करने के बाद उसने 12वीं कक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके बाद एसडी कॉलेज चंडीगढ़ से 78 प्रतिशत अंक लेकर बीकॉम क्लीयर किया। उसने पहले प्रयास में ही सीए के सभी लेवल क्लीयर करके परिवार का नाम रोशन किया है। सीए बने अनमोल जुनेजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed