फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर को सवांरेंगे स्थानीय उद्योगपति

इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर को सवांरेंगे स्थानीय उद्योगपति

Sat, 20 Apr 2019 09:59 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर को सवांरेंगे स्थानीय उद्योगपति
इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर संवारेंगे उद्योगपति
विज्ञापन

द पठानकोट आईजीसी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की जनरल बॉडी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। द पठानकोट आईजीसी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने अध्यक्ष विवेक चौधरी की अध्यक्षता में पठानकोट क्लब में जनरल बाडी की बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षने सदस्यों को इंडस्ट्री ग्रोथ सेंटर में पिछले 6 माह में कराए गए व्यापारिक कार्यों की जानकारी दी। साथ ही इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर संवारने का एलान किया।
उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर की सड़कों, स्ट्रीट लाइटों एवं अन्य कार्यों के लिए एसोसिएशन संबंधित विभाग को अनुरोध किया था। इसके लिए विभागन ने करीब 10 करोड़ रुपये जारी करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों की पहचान के रूप में स्टीकर लांच किया गया। विवेक चौधरी ने कहा कि इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर 400 एकड़ में स्थापित है तथा यह एसोसिएशन उन्हीं कारोबारियों को अपनी सदस्यता ग्रहण करवाएगी जो यहां अपनी इंडस्ट्री स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही यहां एक बड़ी इलेक्ट्रानिक्स कम्पनी अपनी यूनिट स्थापित करने जा रही है।
विज्ञापन

महासचिव विक्रम कोहली ने कहा कि ग्रोथ सैंटर में स्थापित इंडस्ट्रियों को सरकारी विभागों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित पैप्सिको इंडस्ट्री से हजारों लोगों को रोजगार मिला है। कार्यक्रम में पैप्सिको इंडस्ट्री से जीएम एचआर केके शर्मा, एचआर हेड राज राठौर एवं पायनियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री से अनिल थापर, केवी स्पन पाइप्स से विक्रम कोहली, डीवी इलेक्ट्रोमैटिक प्राइवेट लिमिटेड से दिनेश चौधरी, अग्रवाल लैमीनेट से राकेश अग्रवाल, फ्रैंडस पेपर मिल से रोहित व कशिश जुल्का, इंडियन फर्नीचर मार्ट से कमल बहल ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed