{"_id":"5a85bb5e4f1c1ba4268ba88a","slug":"21518713694-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर नगर काउंसिल कर्मियों का मटका फोड़ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर नगर काउंसिल कर्मियों का मटका फोड़ प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर काउंसिल कर्मियों का मटका फोड़ प्रदर्शन
मुक्तसर। विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे नगर काउंसिल के सफाई कर्मियों ने वीरवार की दोपहर को गेट के समक्ष राज्य सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान ही यूनियन अध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। कर्मियों ने कहा कि वह बीते लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी किसी भी बात पर सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें सरकार की ओर से अनदेखा किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 16 फरवरी को भी वह मटका फोड़ प्रदर्शन करने के साथ ही 19 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक जिला स्तर पर अर्थी फूंक प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर पप्पू राम, सुशील कुमार, अनुपाल, सुरेश कुमार, विजय कुमार, मंगत सिंह और पप्पू धमन मौजूद थे।