फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   हिम्मत है सुखबीर बादल मेरे से खुली बहस करे-नवजोत सिंह सिद्धू

हिम्मत है सुखबीर बादल मेरे से खुली बहस करे-नवजोत सिंह सिद्धू

Mon, 05 Mar 2018 10:45 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
हिम्मत है सुखबीर बादल मेरे से खुली बहस करे-नवजोत सिंह सिद्धू
सुखबीर खुली बहस करें: सिद्धू
विज्ञापन

जीरा में विकास कार्य करने के लिए छह करोड़ की ग्रांट देने की घोषणा की
दूसरी किश्त में किसानों के छह हजार करोड़ के कर्ज होंगे माफ
अमर उजाला ब्यूरो
जीरा (फिरोजपुर)।
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि शिरोमणि अकाली के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पोल खोल रैलियों की बजाए मेरे साथ खुली बहस करें, फिर देखो मैं इनके कैसे कच्चे-चिट्ठे खोलता हूं। सिद्धू जीरा की दाना मंडी में रैली को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री सिद्धू ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। कांग्रेस ने किसानों के 11 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए हैं। दूसरे चरण में छह हजार करोड़ के कर्ज माफ किए जाएंगे। नौजवानों को सम्राट फोन देने का वादा भी जल्द पूरा किया जाएगा। कांग्रेस कभी भी किसानों की मोटरों के बिल नहीं लगाएगी। सरकार किसानों के लिए बढ़िया मंडीकरण का प्रबंध करके फसलों के उचित मूल्य दिलवाएगी, जिससे किसानी का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा।
विज्ञापन

जीरा विधानसभा हलके के विधायक कुलबीर सिंह की मांग पर जीरा में बंद पड़ी चीनी मिल दोबारा शुरू कराने के लिए कैबिनेट में मुद्दा उठाने की बात सिद्धू ने कही है। सिद्धू ने जीरा में विकास कार्य के लिए छह करोड़ रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। इस मौके पर किसान सेल के नेता इंद्रजीत सिंह जीरा, फिरोजपुर शहरी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी, मोगा के विधायक डा. हरजोत कमल, वाघापुराना के विधायक दर्शन सिंह बराड़ व गुरदासपुर के विधायक बरिंदर सिंहउपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed