फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आलुओं की बंपर पैदावार बन रही किसानो के लिए परेशानी

आलुओं की बंपर पैदावार बन रही किसानो के लिए परेशानी

Wed, 27 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
आलुओं की बंपर पैदावार बन रही किसानो के लिए परेशानी
आलू की बंपर पैदावार, नहीं मिल रहे खरीदार
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर फुल, लागत भी नहीं निकाल पा रहे किसान
परेशान किसानों ने सड़क पर ही फेंक दिया आलू
नरिंदर वैद्य
जालंधर।
प्रदेश में हो रही आलूं की बंपर पैदावार किसानों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। प्रदेश में इस कदर आलू की पैदावार हुई है कि किसानों को फसल का खरीददार ही नही मिल रहा है। कोल्ड स्टोर पहले से ही आलू की फसल से फुल चल रहे हैं। किसान आल की फसल को सड़कों पर फेंकने को मजबूर हो गए हैं।
बुधवार को किसानों ने लम्मा पिंड चौक से जंडूसिंघा रोड कंगनीवाल के निकट आलू को सड़क पर फेंक दिया। किसानों की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें आलू बीजने की लागत भी वसूल नहीं हो रही है। प्रदेश में पुराने आलू से पहले ही कोल्ड स्टोर भरे पड़े हैं। उस पर नए आलू की बंपर पैदावार के कारण मार्किट में किसानों को आलू का दाम लागत से भी कम मिल रहा है। थोक आलू विक्रेता भारत भूषण का कहना है कि पंजाब के साथ-साथ यूपी, बंगाल, गुजरात के गोदामों में आलू के ढेर लगे हैं, जिनका कोई खरीदार नही है। अकेले जालंधर में ही कम से कम 2 से 2.5 लाख बोरी पुराने आलू की पड़ी होगी। पुराना आलू 1 से 2 रुपये किलो बिक रहा है तो भला नए आलू को कोई 10 रुपये में क्यों खरीदेगा। किसानों का नया आलू 2 से 3 रुपये किलो तक बिक रहा है, इससे तो उनकी लागत भी पूरी नही हो सकती।
विज्ञापन

खेती के जानकार जसविंदर सिंह संघा का कहना है कि आलू की फसल लंबे समय से ही किसानों के लिए परेशानी का सबब रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि सरकार की आलू एक्सपोर्ट करने की कोई ठोस नीति नही है। देश में आलू की पैदावार भारी मात्रा में हो रही है। आलू की खपत बढ़ नहीं रही है। उन्होंने किसानों को बचाना है तो आलू के एक्सपोर्ट व इसकी खपत के बारे में गंभीरता से सोचना होगा, तभी इस समस्या का हल निकल सकता है, नहीं तो हर साल इसी तरह आलू सड़कों पर ही बिखरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed