फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बॉक्सिंग में मनजीत ने राजू रानी को दी मात

बॉक्सिंग में मनजीत ने राजू रानी को दी मात

Fri, 16 Feb 2018 10:38 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग में मनजीत ने राजू रानी को दी मात
बाक्सिंग में मनजीत ने राजू रानी को दी मात
विज्ञापन

पंजाब यूथ वुमन स्टेट बाक्सिंग चैंपियनशिप
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
डेरा भाई मस्तान सिंह पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से तीन दिवसीय पंजाब यूथ वुमन स्टेट बाक्सिंग चैंपियनशिप शुरू हो गई है। उद्घाटनद्रोणाचार्य अवार्डी गुरबख्श सिंह संधू और विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने किया। चैंपियनशिप में सूबे की 16 टीमों में शामिल 65 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
पहले दिन द्रोणाचार्य अवार्डी गुरबख्श सिंह संधू और हलका विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने खिलाड़ियों को खेलों में खेल की भावना से भाग लेने की प्रेरणा दी। साथ ही एसोसिएशन को हरसंभव सहायता करने का भरोसा दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि 18 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के दौरान 45 से 48, 51, 54, 57, 60, 64, 69, 75, 81 व 81 से अधिक किलो भार वर्ग में 65 छात्रा खिलाड़ी बाक्सिंग के दांव पेंच दिखाएंगी।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि पहले दिन 45-48 किलो वर्ग में बठिंडा की मनजोत कौर ने मुक्तसर की राजू रानी तो लुधियाना के चक्कर टीम की खुशप्रीत कौर ने मोगा की गुरप्रीत कौर को हराया। वही 54 किलो वर्ग में लुधियाना के चक्कर टीम की जसप्रीत कौर ने बठिंडा की प्रभजीत कौर और लुधियाना टीम की नवदीप कौर ने सुनाम की शहीद उधम सिंह टीम की रुपिंदर कौर को हराया। मस्तूआणा साहिब की मीनाक्षी ने संगरूर की हरप्रीत कौर को हराया। जजमेंट पदम कौसल, प्रदीप कुमार, निखिल चौहान, प्रशांत सोलंकी, प्रितपाल सिंह, सुनील सिंह, हरजंग सिंह, एमडी हबीब व गुरदित्त पुरी ने किया। रेफरी की भूमिका बलविंदर सिंह ने अदा की। इस मौके पर जनरल मैनेजर अवनिंदरपाल सिंह, रजिंदरपाल सिंह, डा. मुखविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह कोच, जिला ओलंपियक एसोसिएशन कोच अनमोल गुप्ता, करनैल सिंह, एसएस मान, हरविंदर पाल, गुरमीत सिंह, गुरबख्श सिंह संधू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed