सुखबीर 117 करोड़ 69 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक
फिरोजपुर। फिरोजपुर संसदीय सीट से शिअद (ब) के प्रत्याशी सुखबीर सिंह बादल एक अरब 17 करोड़ 69 लाख 17 हजार 425 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। इस संपत्ति से सुखबीर को 2017-18 में दो करोड़ 42 लाख 12 हजार 237 रुपये की आमदन हुई है, जिसका आयकर टैक्स अदा किया है। कैश इन हैंड 33936 रुपये हैं। सुखबीर बादल ने नामांकन पत्र दाखिल करते समय चुनाव अधिकारियों को दिए शपथपत्र में लिखा है कि उनके खिलाफ चार एफआईआर, जिनकी जांच पेंडिंग पड़ी हैं। इसके अलावा सुखबीर बादल और जस्टिस (सेवानिवृत्त) रणजीत सिंह के बीच एक क्रिमनल शिकायत है, जिस पर कार्रवाई चल रही है। सुखबीर के पास कृषि जमीन हैं, उसकी कीमत 49 करोड़ 97 लाख 32 हजार 946 रुपये दिखाई है, जबकि नान एग्रीकल्चर जमीन की कीमत 18 करोड़ 20 लाख 3402 रुपये दर्ज की है। इसी तरह कामर्शियल बिल्डिंग की कीमत नौ करोड़ 65 लाख 40 हजार 385 रुपये तथा रिहाइशी बिल्डिंग की कीमत 39 करोड़ 86 लाख 40 हजार 692 रुपये अंकित की है। इसके अलावा सेविंग एकाउंट में 34,44,098 रुपये दिखाए हैं। कई बैंकों से लोन लिए हैं। सुखबीर ने वर्ष 1983 में बीए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, वर्ष 1985 में एमए पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और वर्ष 1987 में एमबीए कैलिफोर्निया से की है।