फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बीएसएफ ने तस्करों को पकड़ने के लिए किसानों से मांगी मद्द

बीएसएफ ने तस्करों को पकड़ने के लिए किसानों से मांगी मद्द

Wed, 21 Feb 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ ने तस्करों को पकड़ने के लिए किसानों से मांगी मद्द
किसानों ने बीएसएफ को बताईं समस्याएं
विज्ञापन

बीएसएफ ने तस्करों को पकड़ने के लिए किसानों से मांगी मद्द
अमर उजाला ब्यूरो
ममदोट (फिरोजपुर)।
फेंसिंग पार खेतों में खेतीबाड़ी करने वाले किसानों और बीएसएफ अधिकारियों की चेक पोस्ट जलोके में बुधवार की शाम बैठक हुई। किसानों ने फेंसिंग पार खेती करने संबंधी मुश्किलें बीएसएफ अधिकारियों के समक्ष रखी। बीएसएफ ने भी किसानों से तस्करों को पकड़वाने के लिए मद्द मांगी। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि किसान और बीएसएफ में अच्छा तालमेल होने से बार्डर की सुरक्षा में चार चांद लग जाएंगे।

बैठक में बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट जतिंदर सिंह राठौर, बीएसएफ अधिकारी मुरली कृष्ण राहुल व कंपनी कमांडर शीलू ए ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। गांव हजारा सिंह वाला के सरपंच जगीर सिंह, लक्खा सिंह हिठाड़ के सरपंच हरबंस सिंह, रेशम सिंह, जंगीर सिंह, गुरचरण सिंह, दविंदर सिंह व चम्मन सिंह ने बीएसएफ को बताया कि उन्हें खेती करने के लिए अधिक समय दिया जाए, जितना समय बीएसएफ देती है उससे उनकी खेती नहीं हो पाती है बीएसएफ अधिकारियों ने किसानों से कहा कि उन्हें कोई सीमांत गांवों में संदिग्ध नजर आता है उसकी सूचना तुरंत दें। गांव में हेरोइन तस्कर करने वाले तस्करों की जानकारी बीएसएफ को दे, ताकि नौजवानों को नशे से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed