{"_id":"5cc33b54bdec22143439edc9","slug":"161556298580-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत का फैसला आने तक नहीं करवाएंगी डीएनए टैस्ट: दलवीर कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत का फैसला आने तक नहीं करवाएंगी डीएनए टैस्ट: दलवीर कौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
अदालत का फैसले के बाद डीएनए टेस्ट कराऊंगी: दलवीर कौर
सरबजीत की बहन ने प्रेस कांफ्रेंस कर महिला पर लगाए आरोप
खुद को कथित तौर सरबजीत की बहन बताने पर सरकार से की जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पाकिस्तान की जेल में मारे गए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की बहन दलवीर कौर ने सरकार से मांग की है कि खुद को कथित तौर पर सरबजीत की बहन बताने वाली महिला बलजिंदर कौर के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। शुक्रवार को दलवीर कौर ने सरबजीत सिंह की पत्नी सुखप्रीत कौर और बेटी पूनम के साथ जालंधर में संयुक्त प्रेसवार्ता की।
दलवीर कौर ने आशंका व्यक्त की है कि खुद को सरबजीत की बहन बताने वाली महिला बलजिंदर कौर के कुछ एजेंसियों और असामाजिक तत्वों से संबंध हो सकते हैं, इसलिए इस मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि बलजिंदर कौर अब शरद सिंह ठाकर, अनीशा फिल्मज, अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरमूलन संघर्ष समिति के प्रदीप पाटिल, संदीप लंजेकर, सनवे मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, राकेश भदोरिया, नरिंदर सिंह, हरभजन सिंह इत्यादि के साथ मिलकर सरबजीत सिंह पर एक फिल्म भी बना रही है। इस फिल्म में वह महिला सरबजीत सिंह को जासूस साबित करने की कोशिश कर रही है। दलवीर कौैर, सरबजीत सिंह की पत्नी सुखप्रीत कौर और बेटी पूनम ने कहा कि उनके आवेदन पर न्यायालय ने फिल्म के निर्माण पर स्टे जारी किया है, लेकिन वह आदेशों का उल्लंघन कर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। दलवीर कौर ने कहा कि उन्होंने जालंधर की एक अदालत में बलजिंदर कौर और उनके साथियों पर एक करोड़ रुपये की मानहानि का मुकद्दमा दायर किया है, जो विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि बलजिंदर कौर अदालत में सरबजीत की बहन होने का सबूत पेश करे। उनके डीएनए कराने संबंधी पूछने पर दलवीर कौर ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए फैसला आने तक वह अपना डीएनए टेस्ट नहीं कराएंगी। उन्होंने कहा कि जालंधर, लुधियाना इत्यादि अदालतों में केस चल रहे हैं। उन्हें कानून पर विश्वास है और अदालत के आदेश के बाद ही कोई फैसला लेंगी।