{"_id":"5c990a39bdec224e4c20327a","slug":"161553533497-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल में कजाकिस्तान के खिलाड़ी को हराकर पठानकोट के सिद्धांत ने थाई मार्शल आर्ट गेम्स में जीता सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल में कजाकिस्तान के खिलाड़ी को हराकर पठानकोट के सिद्धांत ने थाई मार्शल आर्ट गेम्स में जीता सिल्वर
विज्ञापन
सिद्धांत ठाकुर ने थाईलैंड में जीती थाई मार्शल आर्ट्स गेम्स
फाइनल में कजाकिस्तान के खिलाड़ी को हराया, लिया सिल्वर
अमर उजाला ब्यूरो।
पठानकोट। शहर के अबरोल नगर निवासी सिद्धांत ठाकुर ने किक बॉक्सिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीतकर जिले और देश का नाम रोशन किया है। सिद्धांत की इस कामयाबी पर उसे डीसी रामबीर, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस अनिल विज और बलवान सिंह मन्हास ने सम्मानित किया। कोच प्रमोद भंडारी ने बताया सिद्धांत ने थाईलैंड में आयोजित थाई मार्शल आर्ट्स गेम्स, बैंकॉक अंडर-16 में भारत की तरफ से भाग लेकर फाइनल में कजाकिस्तान के खिलाड़ी को हराकर सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने कहा सिद्धांत शुरू से ही ऊर्जावान और मेहनती रहा है।
भाई सिद्धार्थ का कहना है कि वह ओलंपिक में भाग लेकर जिले का नाम रोशन करना चाहते हैं। इस मौके पर पठानकोट विकास मंच, शहीद सैनिक परिवार की सुरक्षा समिति, मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सिद्धांत को गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सिद्धांत के पिता जोगिंदर ठाकुर पेशे से तहसील ऑफिस में राइटर हैं। वहीं माता निर्मल जसरोटिया निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। सिद्धार्थ का जन्म 13 फरवरी 2002 में हुआ था। उन्होंने सेंट जोसेफ स्कूल में दसवीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद 11वीं कक्षा के लिए ऑकलैंड स्कूल चले गए। इस मौके पर कर्नल सागर सिंह सलारिया, कुंवर रविंदर विकी, शहीद मक्खन के पिता हंसराज, बलवान सिंह मन्हास, नरेंद्र काला, राजकुमार गुप्ता, शमशेर बिट्टू, राकेश बबली, गणेश महाजन, रोशन लाल सोनी, रविंद्र सैनी सहित अन्य मौजूद थे।
फोटो:-3-सिद्धांत को सम्मानित करते अनिल विजऔर गणेश महाजन।