{"_id":"5a11b5f84f1c1b86698bca36","slug":"161511110136-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने गणित मेले में तैयार किए 42 मॉडल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने गणित मेले में तैयार किए 42 मॉडल्स
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों ने गणित मेले में तैयार किए 42 मॉडल्स
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
गांव गट्टी राजोके के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल सतिंदर सिंह की अध्यक्षता में गणित मेला आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने गणित पर आधारित 42 मॉडल्स तैयार किए। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल सतिंदर सिंह ने बताया कि मेले में मुख्य मेहमान के तौर पर डाइट के प्रिंसिपल गुरचरण सिंह ने शिरकत की। गुरचरण सिंह ने विद्यार्थियों को गणित से जुड़ी कई जानकारी से अवगत करवाया। सतिंदर सिंह ने बताया कि गणित विषय को इस रोचक तरीके से पढ़ाया जा रहा है। मैथ मास्टर जोगिंदर सिंह ने छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक 335 बच्चे चुने और इन्हें 42 ग्रुपों में विभाजित किया। सभी ग्रुुपों ने गणित पर आधारित विभिन्न प्रकार की मॉडल तैयार किए। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ व गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो संख्या-19एफजेडआरपी01 व 02
कैप्शन--फिरोजपुर के सीमांत गट्टी राजोके के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणित मेले में विद्यार्थी हिस्सा लेते हुए