फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   1.52 crore people cheated on the pretext of profit in stock market, accused arrested

Jalandhar News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा लेकर लोगों से 1.52 करोड़ ठगे, आरोपी काबू

Wed, 12 Feb 2025 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 12 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
1.52 crore people cheated on the pretext of profit in stock market, accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। शेयर बाजार में अच्छे मुनाफे के लालच का झांसा देकर पठानकोट के लोगों से 1 करोड़ 52 लाख रुपये ठगने के आराेपी को पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुजरात के सूरत निवासी मोरडिया परेश भाई के रूप में हुई है। पठानकोट साइबर सेल की टीम उक्त आरोपी काे ट्रांजिट रिमांड पर पठानकोट लाई है। एसएसपी पठानकोट दलजिंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी ने वाट्सएप ग्रुप बनाया था, जिसमें उसने शेयर मार्केट में पैसे लगाने के बाद बड़े स्तर पर इसका रिटर्न देने का झांसा देकर लोगों से करीब 1.52 करोड़ रुपये ठगे थे। आरोपी अपने अन्य साथियाें के साथ मिलकर लोगों को शेयर बाजार की फर्जी वेबसाइटों में निवेश करने के लिए लुभाता था। लोग पैसा निवेश करके साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो गए। यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है, जो अन्य राज्यों में भी काम कर रहा है। गिरफ्तार आरोपी सूरत से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा था।
फोटो: 04 सूरत गुजरात में पकड़ा गया साइबर ठग पुलिस हिरासत में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed