फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सर्बजीत कौर को चम्मच से पिलाया जा रहा पानी

सर्बजीत कौर को चम्मच से पिलाया जा रहा पानी

Mon, 07 May 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सर्बजीत कौर को चम्मच से पिलाया जा रहा पानी
मरणव्रत पर बैठी महिला सर्बजीत की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

चम्मच से पिलाया जा रहा पानी, बोलने में भी असमर्थ
42 घंटे बीतने पर भी कोई डॉक्टर नहीं आया चेकअप करने
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
गांव झोक हरिहर में कांग्रेसियों की ओर से 26 एकड़ जमीन पर कब्जा किए जाने के मामले में पीड़ित परिवार की ओर से मरणव्रत पर बैठी महिला सर्बजीत कौर की तबीयत काफी बिगड़ चुकी है। उन्हें चम्मच से पानी पिलाया जा रहा है और वह बोलने में भी असमर्थ हैं। वहीं बाथरूम करने में भी काफी दिक्कत हो गई है। बीते 42 घंटों से सिविल अस्पताल का कोई भी डॉक्टर सर्बजीत कौर और सिमरजीत कौर का चेकअप करने नहीं आया है।
पंडाल में बैठे परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि सर्बजीत कौर की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। शनिवार को काफी ज्यादा सेहत खराब होने पर सिविल अस्पताल लेकर गए थे। वहां पर डॉक्टर ने दो बोतल ग्लूकोज की लगाई थी। शनिवार शाम छह बजे सर्बजीत कौर को फिर से पंडाल लेकर आ गए थे तब से सोमवार दोपहर तक कोई भी डॉक्टर सर्बजीत कौर का चेकअप करने नहीं आया था। किसान नेता फतेह सिंह ने बताया कि मरणव्रत पर बैठी दोनों महिलाओं को कुछ भी होता है, इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पंजाब सरकार की होगी। क्योंकि स्थानीय कांग्रेस नेता के करीबी रिश्तेदार ने उक्त पीड़ित परिवार की 26 एकड़ जमीन पर कब्जा किया है। वहीं जमीन पर पीड़ित परिवार की गेहूं की फसल लगी हुई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने फसल की कटाई पर धारा 145 लगा दी है। किसान नेता ने बताया कि नौ मई तक धारा 145 नहीं तोड़ी गई तो प्रदेश की किसान जत्थेबंदियां फिरोजपुर डीसी आफिस के सामने विशाल धरना देंगी। यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक पीड़ित किसान को उसकी जमीन और फसल काटने नहीं दी जाती। सेहत विभाग भी कांग्रेस नेताओं के इशारे पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फोटो संख्या-07एफजेडआरपी01
कैप्शन--फिरोजपुर डीसी आफिस के सामने मरणव्रत पर बैठी महिलाए, सर्बजीत कौर की बिगड़ रही तबीयत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed