फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तेज रफ्तार कार व स्कूटर में जबरदस्त टक्कर

तेज रफ्तार कार व स्कूटर में जबरदस्त टक्कर

Sun, 19 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार व स्कूटर में जबरदस्त टक्कर
हादसे में महिला की मौत, युवती गंभीर घायल
विज्ञापन

कपूरथला। गांव ताशपुर के समीप रविवार की शाम एक तेज रफ्तार कार और स्कूटर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें स्कूटर सवार महिला की मौत हो गई। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना सुल्तानपुर लोधी के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि कुलदीप कौर पत्नी जगतार सिंह (एनआरआई) गांव जाफरावाल (शाहकोट) अपनी एक रिश्तेदार लड़की गुरप्रीत कौर (20) पुत्री प्रकाश सिंह के साथ स्कूटर पर सवार हो कर गांव सींचेवाल जा रही थी। जब वह ताशपुर के नजदीक पहुंची तो आगे से आ रही एक तेज रफ़्तार कार नंबर. पीबी-29पी-9893 ने उनके स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटर सवार दोनों गंभीर रूप में घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने कुलदीप कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी घायल लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक कुलदीप कौर का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर लाश को वारिसों के हवाले कर दिया गया है। कार चालक सुरिंदर सिंह पुत्र अमर सिंह गांव बाघा पुराना फरार हो गया। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज कर लिया गया है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed