फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   थ्रो बाल अंडर-19 में मुक्भतसर रहा विजेता

थ्रो बाल अंडर-19 में मुक्भतसर रहा विजेता

Thu, 09 Nov 2017 10:14 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
थ्रो बाल अंडर-19 में मुक्भतसर रहा विजेता
थ्रो बाल अंडर-19 में मुक्तसर बना विजेता
विज्ञापन

63वीं अंतर जिला खेल स्कूल के फाइनल मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही 63वीं अंतर जिला खेल स्कूल के दौरान बुधवार देर शाम को गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में फाइनल मुकाबले करवाए गए।
थ्रोबॉल अंडर-19 लड़कों के मुकाबले में मुक्तसर ने पहला, कपूरथला ने दूसरा, जालंधर ने तीसरा और फरीदकोट ने चौथा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 लड़कियों के मुकाबले में भी मुक्तसर ने पहला, मोगा ने दूसरा, पटियाला ने तीसरा और कपूरथला ने चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा फुटबॉल अंडर-17 लड़कियों के मुकाबलों में संगरूर ने पहला, लुधियाना ने दूसरा, मानसा ने तीसरा और मोगा ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए मुख्य मेहमान के तौर पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुरसंत सिंह बराड़ और उप जिला शिक्षा अधिकारी मनछिंदर कौर पहुंचे। इस मौके पर एईओ दलजीत सिंह, सहायक एईओ राज कुमार, जोगिंदर सिंह, प्रदीप मित्तल, सुखदेव सिंह वड़िंग समेत अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed