{"_id":"5a8da3864f1c1bd34b8ba104","slug":"121519231878-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब व पंजाबीयत का संदेश दे गया पंजाबी जागृति मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब व पंजाबीयत का संदेश दे गया पंजाबी जागृति मार्च
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
मार्च से दिया पंजाब व पंजाबियत का संदेश
गुरदास मान व रोशन प्रिंस ने अपने गीतों से जीता लोगों का दिल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। पंजाब व पंजाबी भाषा को समर्पित संस्था पंजाब जागृति मंच ने पंजाबी दिवस के उपलक्ष्य में पंजाबी मार्च निकाला। अगुवाई प्रधान प्रो. प्यारा सिंह भोगल, महासचिव सतनाम मानक, सचिव दीपक बाली ने की। मार्च नकोदर चौक स्थित लायलपुर खालसा से शुरू होकर शहर की विभिन्न हिस्सों से होते हुए देश भगत यादगार हाल में आकर संपन हुआ। इस मार्च सरकारी स्कूलों व कालेजों के छात्रों ने नारे लिखी तख्तियां पकड़ पंजाबी भाषा का प्रचार किया। इस मार्च में पंजाबी भाषा हमारी मां बोली, पंजाबी बोलो पंजाबी लिखो व पंजाबी होन ते मान करो आदि के नारे लगाए गए।
पंजाब जागृति मंच के महासचिव सतनाम मानक ने कहा कि पंजाब में पंजाबी का प्रचार प्रसार करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी स्कूलों में पहली से लेकर दसवीं तक पंजाबी की पढ़ाई जाना लाजमी होना चाहिए। इसके अलावा चंडीगढ पंजाब को ही मिलना चाहिए और वहां पर भी पूरी तरह से पंजाबी लागू करनी चाहिए। इसके अलावा वह मांग करते हैं कि पंजाब की अपनी हाईकोर्ट होनी चाहिए, जो कि पंजाबी में काम करे। उन्होंने कहा कि लचर गीत बनाने वाले यह जान लें कि उनकी ऐसी गायकी से गैंगस्टर पैदा होते हैं, इसलिए इस तरह की गायकी को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने गायकों से अपील की है कि लचर गीत गाएं ही नहीं।
गुरदास मान के आते ही डीसी ने छोड़ी स्पीच
पंजाब जागृति मंच की स्टेज से डीसी वरिंदर शर्मा स्पीच दे रहे थे। ऐसे में गुरदास मान की गाड़ी यादगार हाल के पिछले गेट से अंदर आ गई। गुरदास मान बाहर निकले तो लोग मान साहब, मान साहब कहकर शोर मचाने लग गए। शोर भी इतना ज्यादा था कि डीसी वरिंदर शर्मा क्या बोल रहे थे, इस तरफ लोगों ने ध्यान नहीं दिया। डीसी खुद भी हंस पड़े और बोले, मान साहब आ गए ने, लगदा हुण मैनू बैठ जाना चाहिदा। डीसी वरिंदर शर्मा की ये बात सुनकर लोग भी हंस पड़े। उसके बाद गुरदास मान ने पंजाबिए जुबानें, छल्ला, साइकिल जैसे कई गीतों से लोगों का दिल जीत लिया। रोशन प्रिंस ने भी अपने गीतों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। मंच के सचिव दीपक बाली ने सभी का इस मार्च को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में बलबीर सिंह सींचेवाल, सरबत का भला ट्रस्ट के एसपी सिंह आोबराय, विधायक बावा हैनरी, विधायक सुशील रिंकू, विधायक परगट सिंह, विधायक रजिंदर बेरी, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी हाजिर थे।