फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   20वें सप्ताह में प्रवेश हुई ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल

20वें सप्ताह में प्रवेश हुई ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल

Sun, 24 Mar 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
20वें सप्ताह में प्रवेश हुई ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल
ओवरब्रिज के लिए भूख हड़ताल
विज्ञापन

ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति का संघर्ष 20वें सप्ताह जारी
पंजाब सरकार पर विकास में रोड़ा अटकाने के लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो,
पठानकोट। ओवरब्रिज बनाओ संघर्ष समिति ने रविवार को प्रधान सुरिंदर मन्हास की अगुवाई रेलवे फाटक के पास लगाया गया 20वें सप्ताह में भूख हड़ताल की। ओवरब्रिज के लिए संघर्ष कर रही समिति को जिले भर से अब तक 35 संस्थाओं का समर्थन मिल चुका है। रविवार के रोष धरने में भारत विकास परिषद सुजानपुर के सदस्य पहुंचे और अपना समर्थन दिया।
प्रधान सुरेंद्र मन्हास, चेयरमैन प्रिंसिपल बलबीर सलारिया ने कहा कि प्रदेस सरकार जनता की इस समस्या के हल के लिए गंभीर नहीं है, विकास के राह में रोड़ा अटकाया गया है। केंद्र सरकार की ओर से जहां पर ओवरब्रिज बनाने को सहमति दे दी गई है। पंजाब सरकार ने इस संबंधी कुछ नहीं किया। उ पंजाब सरकार की ओर से इस संबंधी अभी तक अपना शेयर जमा नहीं करवाया गया है। संघर्ष समिति ने कई बार सांसद सुनील जाखड़ से बैठक करने का आग्रह किया। जाखड़ ने समिति से मिलना उचित नहीं समझा, जिससे यह बात साबित होती है कि सांसद जाखड़ क्षेत्र के लोगों की इस बड़ी समस्या के हल के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के सुनील सोनी, महेंद्र प्रताप पुरी, पवन महाजन, विनोद महाजन ने कहा कि रेलवे फाटक के दिन में अधिकतर समय बंद रहने के कारण पठानकोट सुजानपुर मार्ग का प्रयोग करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लोगों को कई बार तेज धूप में काफी समय तक फाटक खुलने के इंतजार में खड़ा रहना पड़ता है। इस मौके पर चेयरमैन प्रिंसिपल बलवीर सलारिया,त्रिभुवन सिंह, कुलदीप सिंह, पवन महाजन, एडवोकेट भारत भूषण शर्मा, दयानंद धीमान, अशोक मेहरा, विनोद महाजन, अशोक कुमार, यशपाल, मोहन लाल डोगरा, प्रवीण गुप्ता, विजय धीमान, संदेश भल्ला, तिलकराज धीमान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed