फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   खेत मजदूरों और मनरेगा कर्मियों का बीडीपीओ दफ्तर प्रदर्शन

खेत मजदूरों और मनरेगा कर्मियों का बीडीपीओ दफ्तर प्रदर्शन

Tue, 05 Jun 2018 09:24 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खेत मजदूरों और मनरेगा कर्मियों का बीडीपीओ दफ्तर प्रदर्शन
खेत मजदूरों, मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मांगों को लागू करवाने के लिए बीडीपीओ दफ्तर पर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
लंबी (मुक्तसर)। कुलहिंद खेत मजदूर यूनियन लंबी व खेत मजदूर नरेगा यूनियन की ओर से मंगलवार को तहसील अध्यक्ष लखवीर कौर अबुल खुराना की अध्यक्षता में बीडीपीओ दफ्तर लंबी में धरना प्रदर्शन किया गय्रा। दर्शन दोआबा जोन की जालंधर में हुई कन्वेंशन में हुए फैसले अनुसार मांगों को तुरंत लागू कराने को लेकर किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगें लागू करवाने को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। आठ जून तक लगातार प्रदेश भर में बीडीपीओ दफ्तरों समक्ष धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपे जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा श्रमिकों को वर्ष में अढ़ाई सौ दिन काम देने, मजदूरी छह सौ रुपये करने, वंचित लाभार्थियों के जॉब कार्ड बनाने, दलितों व ग्रामीण मजदूरों के कर्ज माफ करने, महंगाई रोकने, गांवों में दुकानें खोलकर सस्ते दामों पर राशन देने की मांग उठाई। इसके अलावा बेघरों को दस मरले के प्लाट देने, मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये देने, विधवा, बुढ़ापा व अंगहीन पेंशन धारकों को पेंशन कम से कम तीन हजार रुपये करने, पीने वाले पानी के बिल माफ करने, शुद्ध पानी मुहैया करवाने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की जरूरत पर जोर दिया। इस मौके पर उप सचिव मेजर सिंह सीरवाली, ब्लॉक अध्यक्ष लखवीर कौर, उपाध्यक्ष करतारा राम तप्पाखेड़ा, करम सिंह, सुखप्रीत कौर, ज्ञान चंद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed