{"_id":"5943fd2e4f1c1b64518b47ac","slug":"101497627950-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने तीन जगह चक्का जाम रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने तीन जगह चक्का जाम रखा
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
फरीदकोट में भाकियू का तीन जगह चक्का जाम
फरीदकोट। जिले के सादिक, कोटकपूरा और बाजाखाना में तीन घंटे तक मुख्य सड़कों पर चक्का जाम किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों की निंदा की गई। साथ ही मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन में मारे गए किसानों को नमन किया गया।
भाकियू एकता सिद्धूपुर के प्रांतीय प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाला ने कहा कि भाजपा ने साल 2104 के लोकसभा चुनाव से पहले किसानों से वादा किया था कि केंद्र में सरकार बनने पर स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू किया जाएगा, लेकिन सरकार बनते ही मोदी सरकार वादे से मुकर गई। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में किसान की शहादत के बाद किसानों के आंदोलन ने देश व्यापी रूप धारण कर लिया है और उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी।
फोटो 16एफआरडीपी02
फरीदकोट के सादिक में चक्का जाम के दौरान नारेबाजी करते भाकियू के कार्यकर्ता।