फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   1.30 lakhs cheated in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 1.30 लाख ठगे

Sun, 18 Oct 2020 10:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
1.30 lakhs cheated in the name of sending abroad
थाना सदर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख 30 हजार रुपये की ठगी के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी की पहचान सरना निवासी जसबीर के तौर पर हुई है। गांव फतेहगढ़ निवासी पूर्ण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने लड़के जसविंद्र सिंह को जॉर्डन में लेबर के तौर पर वर्क वीजा पर भेजने के लिए सरना में खोले गए आफिस में जसबीर से संपर्क किया और 1 लाख 50 हजार रुपये में सौदा पक्का हुआ। जसबीर ने कहा था कि 1 लाख 30 हजार रुपये एडवांस देने होंगे। उसने जसबीर को 1.30 लाख पहले दे दिए। उसके बाद व्यक्ति ने उसे दिल्ली से जॉर्डन भेजा। वहां पूछताछ के बाद उसके लड़के को स्थानीय प्रशासन ने एक दिन जॉर्डन एयरपोर्ट पर रखा और अगले दिन भारत वापस रवाना कर दिया। इसके बाद उन्होंने जसबीर से संपर्क किया तो वह टालमटोल करता रहा। पूर्ण सिंह ने आरोप लगाया कि जसबीर उसका और बेटे का पासपोर्ट भी नहीं लौटा रहा। जिसके बाद पुलिस ने जसबीर पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed