फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ?? ??? ???? ????? ?? ???? ???? ????? ?? ????????

punjab, jalandhar, kabaddi player death case

Tue, 30 Jun 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 30 Jun 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मारे गए कबड्डी खिलाड़ी के पिता को इंसाफ लेने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस मामले को नौ माह का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मृतक कबड्डी खिलाड़ी मुकेश कुमार के पिता रविंदर पाल शर्मा ने कहा कि 11 सितंबर 2014 को उनके बेटे को जीप सवार लड़की ने टक्कर मारी थी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी लड़की को काबू नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि वह फिल्लौर के पास बड़े बड़ा गांव के रहने वाले है। उनका बेटा मुकेश कुमार अपने दोस्त सौरव कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर बड़ा पिंड से फिल्लौर की ओर जा रहा था। रास्ते में सामने से गलत तरफ से आ रही जीप ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

दोनों को इलाज के लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उनके बेटे मुकेश कुमार ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया था, जबकि सौरव कुमार तीन महीने तक अस्पताल में दाखिल रहा था। उन्होंने कहा जीप को एक लड़की चला रही थी। रविंदर पाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, मगर इंसाफ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी लड़की का नाम रूप कमल है, मगर एफआरआई में नवजोत कौर लिखा गया था, जिसे बाद में पुलिस ने ठीक करवा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि लड़की का मौसा पुलिस विभाग में है। इस वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा  सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और डीजीपी पंजाब पुलिस को इस मामले संबंधी पत्र भेज शिकायत की थी, लेकिन फिर भी कोई इंसाफ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed