फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   jalandhar West By Election 2024 SAD candidate Bibi Surjit Kaur join AAP CM Mann welcome her

Jalandhar West By Election 2024: शिअद को झटका, उम्मीदवार बीबी सुरजीत कौर ने छोड़ी पार्टी, AAP में शामिल

Tue, 02 Jul 2024 02:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 02 Jul 2024 02:01 PM IST
सार

Jalandhar West By Election 2024: जालंधर उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की उम्मीदवार बीबी सुरजीत कौर ने पार्टी छोड़ मंगलवार को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

विज्ञापन
jalandhar West By Election 2024 SAD candidate Bibi Surjit Kaur join AAP CM Mann welcome her
बीबी सुरजीत कौर आप में शामिल। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

Jalandhar West By Election 2024: जालंधर उपचुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को तगड़ा झटका लगा है। शिअद उम्मीदवार बीबी सुरजीत कौर ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। बीबी सुरजीत कौर मंगलवार को शिअद छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि शिअद में आपसी फूट के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ी है। क्योंकि शिअद में इस समय घमासान मचा हुआ है और पार्टी दो धड़ों में बंट गई है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल ने जालंधर पश्चिम सीट से सुरजीत कौर को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि शिअद का दूसरा धड़ा बीबी सुरजीत कौर के पक्ष में नहीं था। सुरजीत कौर दो बार पार्षद रह चुकी हैं। वह दिवंगत जत्थेदार प्रीतम सिंह की पत्नी हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को बीबी सुरजीत कौर शिअद छोड़ आप में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीबी सुरजीत कौर को पार्टी का पटका पहनाकर आप में शामिल करवाया। सुरजीत कौर अपने समर्थकों के साथ भगवंत मान के जालंधर स्थित घर पर पहुंची थी, जहां उन्हें पार्टी में शामिल करवाया गया।

किस पार्टी से कौन उम्मीदवार
जालंधर पश्चिम उपचुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने सुरिंदर कौर को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने शीतल अंगुराल को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया है। शिअद ने सुरजीत कौर पर भरोसा जताया था, लेकिन अब वह पार्टी छोड़ कर आप में शामिल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed