फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar-Pathankot rail section blocked due to damage to mainline of track by monkeys on Dumtal hills

Punjab: डमटाल में बंदरों ने मेनलाइन को पहुंचाया नुकसान, जालंधर-पठानकोट रेल सेक्शन सवा घंटे रहा जाम

Tue, 07 Mar 2023 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 01:01 PM IST
सार

सुबह 9 बजे डमटाल की पहाड़ी पर बैठे बंदरों ने मेन लाइन को हिला दिया, जिसके बाद वह टूट गई। तार टूटने के कारण झेलम एक्सप्रेस सहित करीब छह ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। झेलम एक्सप्रेस को करीब सवा घंटा तक मीरथल स्टेशन पर रोका गया।

विज्ञापन
Jalandhar-Pathankot rail section blocked due to damage to mainline of track by monkeys on Dumtal hills
पठानकोट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

डमटाल की पहाड़ियों पर मंगलवार को बंदरों द्वारा ट्रैक की मेनलाइन को नुकसान पहुंचाने के कारण जालंधर-पठानकोट रेल सेक्शन करीब सवा घंटा तक जाम हो गया। इसके चलते पठानकोट से सांबा और विजयपुर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे से बाधित रेल सेक्शन सवा दस बजे बहाल हो पाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे डमटाल की पहाड़ी पर बैठे बंदरों ने मेन लाइन को हिला दिया, जिसके बाद वह टूट गई। तार टूटने के कारण झेलम एक्सप्रेस सहित करीब छह ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। झेलम एक्सप्रेस को करीब सवा घंटा तक मीरथल स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन के ड्राइवर ने तुरंत मीरथल रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को सूचित किया। झेलम के रुकने के कारण पीछे से आ रही बेगमपुरा एक्सप्रेस को मुकेरियां, आनंद-बिहार जम्मूतवी को दसूहा और ऊधपमुर स्पेशल को भोगपुर में रोक दिया गया। 
विज्ञापन


पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि सुबह डमटाल की पहाड़ियों पर बंदरों ने मेन लाइन को नुकसान पहुंचाया था जिस कारण सुबह नौ बजे से लेकर सवा दस बजे तक रेल सेक्शन बाधित रहा। इसके कारण लंबी दूरी की चार ट्रेनें लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed